DAILY G.A UPDATE : 22-10-2016
इस प्रतिस्पर्धी युग में, हर किसी को मौजूदा मामलों के साथ अद्यतन करने की जरूरत है। अतः यहाँ आईबीपीएस पीओ, आईबीपीएस क्लर्क, आरआरबी और कई तरह की परीक्षा के लिए महत्वपूर्ण खबर है।
रेत से कलाकृतियां बनाने वाले प्रसिद्ध कलाकार सुदर्शन पटनायक को पांचवे अंतरराष्ट्रीय रेत कला महोत्सव का ब्रांड एंबेसडर बनाया गया है। ओडिशा पर्यटन विभाग के द्वारा इस महोत्सव का आयोजन कोणार्क में होगा।
अंतरराष्ट्रीय रेत कला महोत्सव ओडिशा पर्यटन विभाग का लोकप्रिय वाषिर्क महोत्सव है। यह महोत्सव पुरी के कोणार्क में एक दिसंबर से पांच दिसंबर तक चलेगा।
इस महोत्सव में देश और विदेश के कलाकार हिस्सा लेंगे। पिछले चार साल से ओडिशा पर्यटन विभाग इस महोत्सव का आयोजन कर रहा है।
विश्व बैंक और भारत सरकार के बीच पूर्वी समर्पित माल परिवहन गलियारा (ईडीएफसी) के लिये 65 करोड़ डालर के ऋण समझौते पर हस्ताक्षर किये गये।
विश्व बैंक ने एक वक्तव्य में कहा है, ‘‘इस परियोजना से उत्तरी और पूर्वी भारत के उद्योगों को फायदा होगा। यह क्षेत्र विभिन्न प्रकार के कच्चे माल को पाने और माल के निर्यात परिवहन के लिये मुख्यतौर पर रेलवे नेटवर्क पर ही निर्भर है। परियोजना से देश के पूर्वोत्तर हिस्से में रोजगार सृजन को बढ़ावा मिलेगा।’’ विश्व बैंक के साथ पूर्वी माल परिवहन गलियारे के लिये यह तीसरा ऋण समझौता किया गया है। पूर्वी माल परिवहन गलियारा 1,840 किलोमीटर लंबा है और इसे लुधियाणा से कोलकाता तक बढ़ाया गया है।
वक्तव्य में कहा गया है विश्व बैंक इस परियोजना को काफी समर्थन दे रहा है। इसमें कुल मिलाकर 1,193 किलोमीटर लंबाई के तीन भागों में परियोजनाओं को समर्थन दिया गया है।
ईडीएफसी-तीन को विश्व बैंक ने 30 जून 2016 को मंजूरी दी थी। 401 किलोमीटर की इस परियोजना में लुधियाणा-खुर्जा भाग में रेल लाइन बिछाई जायेगी। यह परियोजना पंजाब, हरियाणा और उत्तर प्रदेश से गुजरेगी। विश्व बैंक ने परियोजना के लिये पहला ऋण 97.50 करोड़ डालर का मई 2011 में मंजूर किया था। इसमें 343 किलोमीटर की खुर्जा-कानपुर भाग में लाइन बिछाई जायेगी।
दूसरा ऋण 402 किलोमीटर की कानपुर-मुगलसराय हिस्से के लिये मंजूर किया गया। विश्व बैंक ने इसके लिये 1.1 अरब डालर का ऋण अप्रैल 2014 में मंजूर किया।
ईडीएफसी देश में तैयार किये जा रहे समर्पित माल परिवहन गलियारा परियोजना का हिस्सा है। इसके तहत दो मुख्य परियोजनाओं पर काम हो रहा है। पहली पश्चिमी माल परिवहन गलियारा और दूसरी पूर्वी माल परिवहन गलियारा। इनके जरिये 6,000 से 12,000 सकल टन की माल परिवहन रेलगाड़ियां चलाई जायेंगी।
देश की आर्थिक राजधानी मुंबई कुल संपत्ति के आधार पर दुनिया के 15 शीर्ष शहरों में शामिल है, जबकि लंदन इस सूची में पहले स्थान पर है।
न्यू वर्ल्ड वेल्थ नामक एक रपट के अनुसार लंदन में कुल 2,700 अरब डॉलर की संपत्ति है और वह इस सूची में पहले स्थान पर है जबकि न्यूयॉर्क शहर 2,600 अरब डॉलर की संपत्ति के साथ दूसरे और तोक्यो 2,200 अरब डॉलर की संपत्ति के साथ तीसरे स्थान पर रहा है।
मुंबई इस सूची में 14वें स्थान पर है जहां शहर में लोगों के पास 820 अरब डॉलर की संपत्ति है।
रपट में कहा गया है कि 45,000 करोड़पतियों, 28 अरबपतियों के साथ-साथ मुंबई में बंबई शेयर बाजार भी है और यह देश की आर्थिक राजधानी भी है।
इन 15 शहरों में सॉन फ्रांसिस्को समुद्री क्षेत्र 1,900 अरब डालर की संपत्ति के साथ चौथे स्थान पर रहा। बीजिंग 1800 अरब डॉलर के साथ पांचवे, शंघाई 1600 अरब डॉलर के साथ छठे स्थान पर रहा। भारत से केवल मुंबई ही इस सूची में शामिल है। अन्य शहरों में लॉस एंजिलिस, हांगकांग, सिंगापुर, शिकागो, टोरंटो, फ्रैंकफर्ट और पेरिस भी शामिल हैं।
इस रपट में कुल संपत्ति से आशय देश के सभी व्यक्तियों के पास उपलब्ध उनकी निजी संपत्ति से है।
नाइजीरिया अपनी वायु क्षमता बढ़ाने के लिए पाकिस्तान से 10 स्वदेश निर्मित ‘सुपर मुश्शाक’ विमान खरीदेगा।
पाकिस्तान वायुसेना (पीएएफ) ने इस्लामाबाद में एक बयान में कहा कि नाइजीरिया के एयर वाइस मार्शल आई. अहमद अब्दुल्ला और पाकिस्तान एयरोनॉटिकल कॉम्प्लेक्स :पीएसी: के अध्यक्ष एयर मार्शल अरशद मलिक ने इस संबंध में नाइजीरिया की राजधानी आबुजा में कल एक अनुबंध पर हस्ताक्षर किया।
इस अनुबंध में संचालन से जुड़े प्रशिक्षण और तकनीकी सहयोग के साथ नाइजीरियाई वायु सेना (एनएएफ) को सहयोग भी शामिल हैं।
बॉलीवुड अभिनेत्री ईशा गुप्ता को 16 साल तक के बच्चों के दिल की मुफ्त सर्जरी के लिए सद्भावना राजदूत के रूप में नामित किया गया है।









0 comments:
Post a Comment